महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

झांसी।

महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्मविभूति स्मृति न्यास द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं॰ अरविंद वशिष्ठ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
न्यास के अध्यक्ष पं. संजय दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणी एवं निरंतर भिन्न जैसे जटिल विषयों में रामानुजन का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि बिना औपचारिक शिक्षा के रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल कीं, वे आज भी विश्वभर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर पं. कार्तिक पटेरिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पं. अवधेश मकड़ारिया, अभिषेक दीक्षित, पं. निखिल पाठक, पं. अंकुर गोस्वामी, पं. आशीष बाजपेयी, पं. महेश शर्मा, पं. राजीव करौलिया, पं. पवन तिवारी, पं. राहुल मिश्रा, मदन तिवारी एवं गौरव त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पं. अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *