Headlines

महोबा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 208 अनियमित यात्री पकड़े गए*

*महोबा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 208 अनियमित यात्री पकड़े गए*

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 07.05.2026 को महोबा रेलवे स्टेशन पर विशेष एंबुश चेक अभियान चलाया गया।

एंबुश चेक रेलवे में अचानक एवं गोपनीय तरीके से किया जाने वाला जांच अभियान है, जिसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रियों तथा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर होने वाली विभिन्न अनियमितताओं को पकड़ना होता है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं रेलवे राजस्व की रक्षा के उद्देश्य से भी इस प्रकार की चेकिंग निरंतर कराई जाती है।

इस चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडर, अनबुक्ड लगेज तथा अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 208 यात्री विभिन्न अनियमितताओं में पकड़े गए, जिनसे कुल ₹1,25,065/- का जुर्माना वसूल किया गया।

इस सघन कार्रवाई से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश भी गया।

इस अभियान को सफल बनाने में टिकट चेकिंग स्टाफ श्री अब्दुल अजीज, श्री गौरव सिंह, श्री नन्द किशोर, श्री विनय श्रीवास्तव, श्री राजेंद्र कुमार दुबे तथा श्री कुलदीप श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, अनबुक्ड लगेज न ले जाएं तथा आरक्षित श्रेणी में केवल वैध आरक्षण के साथ ही यात्रा करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *