मांगों को लेकर किसानों ने LDA का किया घेराव

➡लखनऊ – मांगों को लेकर किसानों ने LDA का किया घेराव, बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, किसानों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की, प्रदर्शन में LDA परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, चेतावनी मांगें न मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज

➡लखनऊ- माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा में नए निदेशक, प्रताप सिंह बघेल माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने, अनिल भूषण चतुर्वेदी बेसिक शिक्षा निदेशक बने

➡दिल्ली- यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलीं जया प्रदा, पूर्व सांसद जया प्रदा ने शिष्टाचार मुलाकात की, जया प्रदा ने यूपी BJP अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

➡हरदोई- साइबर थाना पुलिस टीम की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय 10 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना, अपराधियों के विरुद्ध कई प्रदेशों में केस दर्ज, लैपटॉप, टैबलेट, सिम कार्ड और मोबाइल बरामद, अपराधियों में कई बीटेक, ग्रेजुएट और उच्च शिक्षित, जांच में 10 लाख के ट्रांजेक्शन का खुलासा

➡रामपुर- राम रहीम ओवरब्रिज गोलीकांड का मामला, मामले का मुख्य आरोपी रनवीर सिंह अरेस्ट, पुलिस मुठभेड़ में रनवीर सिंह घायल हुआ, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त, फरार आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा- ASP, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡देवरिया- यूपी बोर्ड टॉप-10 में स्थान पाने वाली छात्रा सम्मानित, DM ने आराधना कुमारी को किया सम्मानित, 21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

➡बाराबंकी- जल जीवन मिशन की टंकियों का निर्माण अधूरा, अधूरी टंकियां हो रही क्षतिग्रस्त, दीवारों में दरारें, समस्या के चलते 6 गांवों को नहीं मिल रहा पानी, ठाकुरपुर, रूपपुर समेत कई गांव योजना से वंचित, हर घर जल योजना केवल कागजों तक सीमित, ग्रामीणों की प्रशासन से काम पूरा कराने की मांग

➡रामपुर- जिला सहकारी बैंक शाखा का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया लोकार्पण, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख रहे मौजूद, सपा-बसपा पर साधा निशाना, किसानों का किया जिक्र, बोले- 18% ब्याज वाला क्रॉप लोन घटाकर 11% किया, जिले के अजीतपुर का पूरा मामला

➡गाजियाबाद- सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन का अभियान, हिस्ट्रीशीटरों का फिर से सत्यापन जारी, खोड़ा थाना क्षेत्र में सत्यापन जारी है, राणा चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, अवैध मकान और संपत्तियों की जांच जारी, ACP राजकरण नैयर, DM और DCP मौजूद रहे

➡अयोध्या- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का मामला, जोनल कार्यालय पर कई पार्षदों ने धरना दिया, पार्षदों ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की, पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा, आरोप- सफाई कर्मचारी महीने में 10 दिन धरना देते हैं, क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण के ठेले और डस्टबिन क्षतिग्रस्त पड़े, रामपथ पर 28 किलोमीटर सफाई दिखाकर लिया भुगतान, मामले में नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

➡वाराणसी- सट्टेबाजों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, SOG और कैंट पुलिस की छापेमारी में खुलासा, मौके से 13 शातिर सट्टेबाज गिरफ्तार, गिरफ्तार सट्टेबाजों में 5 बुकी मुंबई निवासी, एक महीने में 1.50 लाख लोगों को बनाया शिकार, लोगों से 20 करोड़ रुपये इन्वेस्ट कराए, हवाले के पैसे से लखनऊ में खरीदी जमीन, 17 फोन, 10 लैपटॉप, डिजिटल वॉलेट और क्रिप्टो करेंसी जब्त

➡देवरिया- DM की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश, नामांकन और छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दल को दी बधाई, अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने जीते कुल 19 पदक- शाह, 10 स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने रचा इतिहास- शाह, देश की खेल प्रतिभा का प्रमाण है यह उपलब्धि- शाह, युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा बनी भारतीय टीम- शाह

➡मेरठ- पैदल जा रहे युवक पर लाठी से हमला, लाठी से किए कई वार, युवक घायल, लाठी से हमले की घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, थाना किठौर के कस्बा किठौर की घटना

➡सोनभद्र- सवारियों से भरी टैंपो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में आधा दर्जन लोग हुए घायल, सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर, नेहरू अस्पताल रेफर, अनपरा के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की घटना

➡बिजनौर- पाकिस्तान से विस्थापितों को CM की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, 1645 हिन्दू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक, CM योगी ने सौंपा भूमिधरी अधिकार पत्र, CM योगी ने आवास की चाबी भी सौंपी, 50 पूर्व सैनिकों को भी जमीन का मालिकाना हक, ये महाभारत की धरती है- CM योगी, बिजनौर ने इतिहास बनते हुए देखा है- CM, बिजनौर धर्म की रक्षा करने वाली धरती- CM, धर्म स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी- CM, गाय को पशु कहने वालों की बुद्धि भ्रष्ट- CM, हमने गौ और गंगा को माता माना है- CM, ‘गाय हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है’, कुछ मौलाना कहते हैं राष्ट्रीय पशु कहो- CM, गौ माता के साथ साजिश नहीं चलेगी- CM, बेटे को नहीं बताना पड़ता उसकी माता कौन- CM, गौ माता के प्रति हिमाकत मत करना- CM, CM ने गाजियाबाद की घटना का जिक्र किया, ‘गौ माता के साथ गलत किया तो 7 पुश्तें याद रखेंगी’, दोस्ती की आड़ में छूरेबाजी नहीं चलेगी- CM, दोस्ती के नाम पर धोखा दिया गया- CM, शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर-दूषण है- CM

➡औरैया- हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह का कारनामा, देर रात युवती को फोन कर दी गालियां, मम्मी से बात न कराने पर कहे अपशब्द, ऑडियो वायरल होने पर SP अभिषेक सख्त, हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जांच के आदेश, डायल 112 में तैनात था हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *