रायकवार समाज मेहनत, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है: अरविंद वशिष्ठ*

*रायकवार समाज मेहनत, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है: अरविंद वशिष्ठ*
*आज दिनांक 19/04/2026 क़ो रायकवार समाज जिला झाँसी की एक बैठक आयोजित की गयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने की।
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि रायकवार समाज मेहनत, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है।यह समाज सदियों से जल, प्रकृति और जीविका से जुड़कर देश को महत्वपूर्ण योगदान देता आया है।
जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने अपने अध्यक्ष ही भाषण में कहा कि
आज कश्यप समाज शिक्षा ,जागरूकता और एकता के बल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हमें इस समाज की प्रगति, सम्मान और अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठानी चाहिए।
गोष्ठी उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने समाज के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए झाँसी महानगर के युवा साथी मनीष रायकवार पुत्र श्री पंचम रायकवार निवासी अलीगोल खिडकी क़ो झाँसी महानगर का उपाध्यक्ष बनाय मनोनीत किया?। सभा में सर्वश्री संतोष रायकवार उन्नाव गेट , अरुण रायकवार, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, आदि उपस्थिति रहे ।
गोष्ठी का संचालन शशांक रायकवार एवं आभार अरुण रायकवार एवं विजय रायकवार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *