राष्ट्रीय धर्म मंच संचालक का सम्मान।

राष्ट्रीय धर्म मंच संचालक का सम्मान।

झांसी। भागवत सत्संग मंडल एवं गौ सेवा समिति के अध्यक्ष, भागवत कथा एवं श्रीराम कथा के राष्ट्रीय धर्म मंच संचालक पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी को आज 500 भागवत कथा मंचों एवं 250 श्रीराम कथा मंचों के संचालन कर नया कीर्तिमान स्थापित किये जाने पर कई सामाजिक संगठनों द्वारा एस राजपूत इंटर कॉलेज प्रांगण नगरा में आयोजित कार्यक्रम में पं. सिया रामशरण चतुर्वेदी जो उक्त कालेज के प्रधानाचार्य भी है, को शाल, श्रीफल, बुके, स्मृति चिन्ह, एवं माल्यार्पण भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के चीफ कमांडर आनन्द कुमार सक्सेना, राजपूत इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण सिंह, दीपचंद, इंद्रपाल सिंह खनूजा, संदीप साहू, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना, मनोज साहू, सत्येंद्र तिवारी, विश्वनाथ मिश्र, जगमोहन बडोनिया, आरिफ खान, खेमचंद गौतम, चंद्र मोहन तिवारी, सुरेश गौड़, हरप्रीत सिंह, संतोष गौड, नरेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में पूजा अर्चना उपरान्त धर्मगुरु आचार्य विनोद चतुर्वेदी गौड़ बाबा मंदिर, पं. पुष्पेंद्र महाराज भागवताचार्य, पं. पंकज वशिष्ठ शनि पीठ मंदिर, पं. नवल शास्त्री, पं. रविकांत मिश्रा, पं दीपक तिवारी ने धर्म पट्टिका उड़ाकर चतुर्वेदी जी को आशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप साहू ने किया एवं दीपचंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *