Headlines

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में पुनः विस्तार किया गया है।

अब 07075 हैदराबाद-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन हैदराबाद से 08, 15, 22 एवं 29 मई, 2026 को कुल 04 फेरों के लिए किया जायेगा।

इसी प्रकार, 07076 गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 10, 17, 24 एवं 31 मई, 2026 को कुल 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

इस विशेष गाड़ी के ठहराव, समय एवं अन्य सुविधाएं पूर्ववत रहेंगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (ए.सी.-2 टियर) के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (ए.सी.-3 टियर) के 08, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 06, अनारक्षित सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, दिव्यांगजन एवं लगेज यान का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 22 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *