विशेष ट्रेन 04137/04138 ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरौनी रेलवे स्टेशन के मध्य संचालित

विशेष ट्रेन 04137/04138 ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरौनी रेलवे स्टेशन के मध्य संचालित

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04137/04138 विशेष ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरौनी जंक्शन के मध्य संचालित की जा रही है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर–बरौनी विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार, दिनांक 19.05.2026 से 14.07.2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04138 बरौनी–ग्वालियर विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार एवं बुधवार, दिनांक 20.05.2026 से 15.07.2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 04137 (ग्वालियर–बरौनी समर स्पेशल)

यह गाड़ी ग्वालियर रेलवे स्टेशन से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा शनिचरा रेलवे स्टेशन 14:32/14:34, मालनपुर रेलवे स्टेशन 14:44/14:46, गोहद रोड रेलवे स्टेशन 15:01/15:03, सोनी railway station 15:17/15:19, भिंड रेलवे स्टेशन 15:50/15:55, इटावा रेलवे स्टेशन 16:45/16:47, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन 19:40/19:45, फतेहपुर रेलवे स्टेशन 21:15/21:17, प्रयागराज जंक्शन 01:00/01:05, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन 01:40, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन 02:48/02:50, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन 03:20/03:30, औंड़िहार रेलवे स्टेशन 04:28/04:30, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन 05:35/05:45, बलिया रेलवे स्टेशन 06:35/06:40, रेवती रेलवे स्टेशन 07:10/07:12, सूर्यामनपुर रेलवे स्टेशन 07:28/07:30, छपरा जंक्शन 08:00/08:10, सोनपुर जंक्शन 09:28/09:30, हाजीपुर जंक्शन 09:40/09:45 एवं शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन 10:50/10:52 होते हुए अगले दिन 12:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 04138 (बरौनी–ग्वालियर समर स्पेशल)

वापसी दिशा में यह गाड़ी बरौनी जंक्शन से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन 14:40/14:42, हाजीपुर जंक्शन 15:30/15:35, सोनपुर जंक्शन 15:45/15:47, छपरा जंक्शन 18:35/18:45, सूर्यामनपुर रेलवे स्टेशन 19:15/19:17, रेवती रेलवे स्टेशन 19:32/19:34, बलिया रेलवे स्टेशन 20:15/20:20, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन 21:30/21:35, औंड़िहार रेलवे स्टेशन 22:40/22:42, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन 23:40/23:50, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन 00:25/00:27, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन 01:30, प्रयागराज जंक्शन 01:40/01:45, फतेहपुर रेलवे स्टेशन 03:18/03:20, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन 05:10/05:15, इटावा रेलवे station 09:25/09:27, भिंड रेलवे स्टेशन 10:05/10:10, सोनी रेलवे स्टेशन 10:28/10:30, गोहद रोड रेलवे स्टेशन 10:44/10:46, मालनपुर रेलवे स्टेशन 11:01/11:03 एवं शनिचरा रेलवे स्टेशन 11:13/11:15 होते हुए अगले दिन 12:20 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *