झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झांसी प्रवास पर आए भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि व्यापारियों के कल्याण एवं उनके हितों के संरक्षण के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड को पुनर्गठित कर अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है, ताकि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं का समुचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पंकज चौधरी को “व्यापारी एकीकरण एवं सशक्तिकरण मिशन” का एक विस्तृत प्रोजेक्ट भी सौंपा। प्रोजेक्ट के माध्यम से एक नवाचारी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके अंतर्गत व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के व्यापारियों को संगठित कर सरकार एवं व्यापारियों के मध्य प्रभावी संवाद एवं समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित व्यापारी तक सरकार की विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का पारदर्शी एवं प्रभावी लाभ पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही सरकार एवं व्यापारी समाज के मध्य विश्वास, सहभागिता एवं सहयोग को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्रोजेक्ट का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया तथा व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री सुजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकानी, महानगर कोषाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव (काके) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा “व्यापारी एकीकरण एवं सशक्तिकरण मिशन” का प्रोजेक्ट*
