झांसी । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के अंतर्गत, आज 2 नवंबर 2026 को शारदा देवी डिग्री कॉलेज बिजौली, राजगढ़ झाँसी में “अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी एवं खेल परिषद के सचिव डॉ. सूरज पाल सिंह एवं महाविद्यालय के प्रबंधक श्री देवेंद्र बरूशी उप प्रबंधक उदित बक्शी अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. विजेता सिंह राठौर द्वारा किया गया। शुभारंभ के शुभ अवसर पर क्रीड़ाधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा तथा खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, खेल से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और खेल से जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की ऊर्जा मिलती है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय शारदा देवी डिग्री कॉलेज झाँसी नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी, एकलव्य महाविद्यालय बांदा, पहलवान गुरूब्रीन महाविद्यालय, ललितपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में में पुरुष वर्ग में प्रथम नितिन साहू, द्वितीय अजय जोशी, तृतीय सुजल राठौर, चतुर्थ अनुराग वर्मा, पंचम राकेश कुमार तथा महिला वर्ग में प्रथम तारिणी कुशवाहा, द्वितीय रोशनी झा ने स्थान प्राप्त किया।
अंत में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. विजेता सिंह राठौर ने कहा कि खेल हमें हार और जीत से ऊपर उठकर आगे बढ़ना सिखाते हैं। इसलिए हारे हुए खिलाड़ी हतोत्साह न होकर दोबारा प्रयास करें और जीते हुए प्रतिभागी आगे अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करें। इस प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा समिति के धीरज पाल, राजकुमार गौतम, पंकज सिंह,खेमराज द्वारा किया गया| महाविद्यालय के शिक्षक शशांक गुरुदेव, पूर्णिमा पांडे, रिझुल द्विवेदी, सोनम योगी, प्रतीक्षा जतारिया, पूजा वर्मा, रवि कुमार वर्मा, अमित कुमार, एवं समस्त कॉलेज स्टाफ, उपस्थिति रहे| छात्र-छात्राएं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढाया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
शारदा देवी डिग्री कॉलेज बिजौली, राजगढ़ झाँसी में “अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया
