शारदा देवी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय ‘फैकल्टी डेवलपमेंट एवं स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (FDP & SDP) का आयोजन किया गया

झांसी । शारदा देवी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय ‘फैकल्टी डेवलपमेंट एवं स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (FDP & SDP) का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यशाला महाविद्यालय एवं आई.बी.एस. (IBS) के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना एवं आधुनिक तकनीकों व नवाचारों के प्रति संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
​इस एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. विपिन खुराना (फैकल्टी एवं एरिया कोऑर्डिनेटर, IBS गुरुग्राम) ने वर्तमान दौर में जनरेटिव ए.आई. (Gen AI) की उपयोगिता तथा इसके माध्यम से करियर निर्माण के अवसरों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ए.आई. के उभरते क्षेत्र में विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
​कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री उदित बक्शी (प्रबंधक, शारदा देवी महाविद्यालय), श्री अंकित त्रिवेदी (सीनियर मैनेजर, IBS) तथा श्री विवेक शर्मा (सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर, IBS) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जहाँ श्री तेजिन्दर सिंह (अध्यक्ष) ने सभी नवागत अतिथियों का सहर्ष स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. विजियता सिंह राठौर द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय द्वारा तैयार की गई तथा मंच का सफल संचालन श्री शशांक गुरुदेव ने किया।
​कार्यशाला के सुचारू आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकगण—श्री रीझुल, श्री धीरज, श्री खेमराज तथा श्री अजयदास का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं—अनन्या पांडे, विवेक तथा आसिफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
​कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने साझा की गई ज्ञानवर्धक जानकारियों का भरपूर लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *