शीतला माता पाचकुइया के चरण सेवक ,हरिशंकर चतुर्वेदी, विष्णु महाराज सुरेश चंद ख़ेवरिया, ने मेला समापन के मौके पर, पुलिस प्रशासन एवं,पत्रकारों को किया सम्मानित
झांसी। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पंचकुइयां मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित सदियों पुराने मेले का विधिवत समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक मेले में दूर-दराज के जिलों व राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां शीतला देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाकर व्यापार किया, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। मंदिर के पुजारी हरिशंकर महाराज ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। समापन अवसर पर मंदिर समिति की ओर से खंडेराव गेट चौकी प्रभारी अश्वनी
दीक्षित को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुजारी विष्णु महाराज, पुजारी सुरेश खेवरिया, पत्रकार शशांक त्रिपाठी,पत्रकार रानू साहू, पत्रकार राकेश शर्मा,पत्रकार अनिल मौर्य, का सम्मान भी मेला समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर उमाशंकर, नसीर भाई, लाले भाई आदि दुकानदार भाइयों ने मिलकर मेले को संपन्न कराया।
