संदीपनघाट थाना में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं,संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

*हर्रायपुर कौशांबी* आगामी त्योहार के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव संदीपनघाट थाना परिसर में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्याहारों को मनाने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक उत्तेजक पोस्ट प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया व इस मौके पर नईमुद्दीन उमरछा, शमशाद अहमद,पार्षद शादाब सिद्दीकी, देशराज पूर्व प्रधान कुरई, विजय निषाद ग्राम प्रधान कुरई, सोहेल अहमद, मोहम्मद सुफियान उजहनी खालसा व जलालपुर ग्राम प्रधान इसरार अहमद जियाउल मुस्तफा आलमचंद,सुरेंद्र सिंह, छोटेलाल विश्वकर्मा कासिया पूर्व एवं संदीपन घाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे व हर्रायपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव व मूरतगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह व महंगाव चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह एसआई जगरूप ,व ऐसआई कुमार शंकरम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *