सदर बाजार रामलीला में अरविंद वशिष्ठ ने किया धनुष लीला का शुभारंभ

सदर बाजार रामलीला में अरविंद वशिष्ठ ने किया धनुष लीला का शुभारंभ
भगवान श्रीराम की आरती-पूजन कर लिया आशीर्वाद, रामलीला के आयोजन को बताया भारतीय संस्कृति की पहचान
झांसी। सदर बाजार रामलीला में आयोजित धनुष लीला कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रामलीला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में विनय शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटेरिया, विकास खत्री नरेंद्र कौशिक कौशिक अश्विनी पुरोहित, ट्विंकल जैन, रोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गोस्वामी शास्त्री, आचार्य पंडित शांतनु पांडेय, संजीव अग्रवाल, कमलेश नामदेव, आशीष वाजपेयी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *