झांसी। समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी देवी निषाद के प्रथम झांसी आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला सभा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेली हिल होटल में स्वागत समारोह से हुई, जिसके बाद झांसी की चारों विधानसभाओं में बैठकें आयोजित की गईं। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी देवी निषाद ने समाजवादी पार्टी की नई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा जनता की छोटी से छोटी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान हर बैठक में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान एवं एकता का संदेश दिया तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष के झांसी आगमन से लेकर विदाई तक महिला सभा की कई प्रमुख नेत्रियों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महिला सभा राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मीरा रैकवार, महिला सभा प्रदेश सचिव रेखा यादव, मधु यादव, प्रतापगढ़ मंगेश बादाम सिंह रिंकी जिला अध्यक्ष मनीषा कंसोरिया, जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र सिंह भोजला एवं उनकी पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
