लखनऊ 20 अक्टूबर यूपी के सीतापुर मैं खैराबाद थाना क्षेत्र के नेपाल सिंह महिला महाविद्यालय में शराब का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया महाविद्यालय में अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब सीसिया रैपर अल्कोहल ढक्कन बसरा बनाने के उपकरण मिले हैं।
एसपी प्रभाकर चौधरी में इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। आपको बता दें कि जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के नेपालपुर स्थित नेपाल सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार देर शाम आबकारी विभाग औऱ पुलिस की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की थी।
पुलिस की टीम को देख कर शराब से भरी एक कार ने शिव सिटी की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। इस हादसे में सीओ सिटी बाल बाल बच गए। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि मौके से विनीत भाई नासिर नामक दो चौकीदारों को गिरफ्तार किया गया है । इन दोनों को 15 दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था । चौकीदारों ने बाबू जायसवाल नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब महमूदाबाद सप्लाई किए जाने की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि इस महिला महाविद्यालय के प्रबंधक हर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति अभय सिंह हैं। एसपी प्रभाकर चौधरी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज किए जाने की बात की है।
