सेवा संकल्प अभियान सेवा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संकल्प अभियान के तहत “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047” विषय पर वृहद रंगोली का निर्माण
आज दिनांक 01-10-26 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047” विषय पर एक आकर्षक एवं वृहद रंगोली का निर्माण किया गया। रंगोली के केंद्र में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को प्रदर्शित किया गया, जिसके माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
रंगोली में शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा एवं समृद्धि जैसे विकसित भारत 2047 के प्रमुख आयामों को कलात्मक रूप से दर्शाया गया। साथ ही अशोक चक्र एवं तिरंगे के रंगों का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. कल्पना निरंजन ने छात्राओं के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब युवा पीढ़ी शिक्षा, नवाचार, सेवा एवं राष्ट्रहित के लिए है
इस वृहद रंगोली का निर्माण आयोजन समिति की सदस्याओं सुश्री अंजली सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. ओशिन अंसारी के निर्देशन में एवं डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. कंचन लता के एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई अधिकारी डॉ रेनू shivhare सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय परिसर में निर्मित यह वृहद रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र रही तथा राष्ट्र निर्माण और “विकसित भारत 2047” के संकल्प का प्रभावी संदेश प्रदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047”
