अखिलेश की टीम में जगह नहीं बना पाए शिवपाल

लखनउ 16 अक्टूबरः चाचा-भतीजे के संबंधों  मे  आयी खटास मिटाने की पिछले दिनो  खूब चर्चा हुयी। अंदरखाने मे  सब कुछ ओके नहीं हो सका। इसका नतीजा यह है कि अखिलेश यादव की राष्टीय कार्यकारिणी मे शिवपाल यादव जगह नहीं बना पाएं।

जबकि मुलायम के कुछ करीबियो  को स्थान मिल गया। सपा की राष्टीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गयी। इसमे  सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शिवपाल को किसी प्रकार का स्थान नहीं मिला।

चाचा राम गोपाल यादव को महासचिव का पद दिया गया है। इसके अलावा बसपा से आये सरोज को भी महासचिव बनाया गया है।

नई लिस्ट मे  किरणमय नंदा, संजय सेठ, मधु गुप्ता, बलराम यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, अबु आसिम का नाम शामिल है। यह सभी मुलायम के करीबी बताये जाते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *