Headlines

अतिक्रमण मुक्त हो बाजार एवं एकल मार्ग (वन वे) व्यवस्था हो लागू, चाय पर चर्चा हुई

झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में विभिन्न बाजारों में चाय पर चर्चा के अंतर्गत आज बाजारों का दिल कहां जाने वाला मानिक चौक में मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन की अध्यक्षता में श्रेष्ठ शिवहरे, बंटी (आहूजा वालों) के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य अतिथि में एक बैठक संपन्न हुई !
जिसमें तय किया गया कि बाजार को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी की मानिक चौक में एकल मार्ग (वन वे) व्यवस्था लागू की जाए एवं बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण बाजारों में ग्राहकों आना बहुत कम हो गया है, व ग्राहक मानिक चौक में आने से कतरने लगा है, ऐसे में निर्णय लिया गया कि मानिक चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारी, प्रशासन के सहयोग से बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करेंगे, एवं एवं सुरक्षा की दृष्टि से बाजारों में कैमरे भी लगवाने पर विचार किया गया, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के पास हेड ठेले वालों को शिफ्ट कर उसे स्थान पर एक छोटी सी पार्किंग व्यवस्था भी बनाई जाए !
इस अवसर पर मानिक चौक व्यापार मंडल की प्रमुख व्यापारी जगत प्रकाश शिवहरे, विवेक सेठ, संजय कृपलानी, विक्की भाटिया,देवेंद्र अग्रवाल गुड्डू, गोपाल गंगवानी, सुनील सोनी, नरेश गंगवानी, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, संजय सराफ, दिलीप अग्रवाल, संजय चड्ढा, अजय कपूर, अंकुर बट्ठा, डॉ विवेक बाजपेई, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया संचालन व आभार मानिक चौक व्यापार मंडल के महामंत्री विवेक सेठ ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *