Headlines

अपने जन्मदिन पर 108 वी बार किया रत्तदान अस्फाक खान ने

विश्व सांई नाथ कृपालय संस्था द्वारा स्वौच्छिक रत्तदान शिविर में ,

अपने जन्मदिन पर 108 वी बार किया रत्तदान अस्फाक खान ने

बड़ी संख्या में रत्तदाताओ ने लिया भाग

झांसी आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं विश्व साईं नाथ कृपालय रजि. संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वौच्छिक रत्तदान शिविर आई. एम. ए.भवन में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अनु निगम सचिव आई एम ए डाॅ. डीके गुप्ता परख ब्लड बैंक डायरेक्टर अभिनंदन जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. ए .एवं मोहम्मद जाहिद मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व साइन नाथ कृपालय संस्था ने दीप प्रज्वलित कर किया। बड़ी
संख्या में रक्तदानियो ने भाग लिया। दिव्यांग सुशील कुमार, बीमार पति एवं 3 माह पहले ट्रक हादसे में जान गवाने वाली उनकी बड़ी बेटी की मौत के बाद सीमा गुप्ता ने पहली बार रत्तदान करने वाली एवं 107 बार रत्तदान करने वाले अस्फाक खान ने अपने जन्मदिन पर 108 वी बार रत्तदान किया।
डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि आपका एक रत्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है आप किसी को नया जीवन देने का पुण्य कमा सकते हैं।
रत्तदान करने वाले की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए न्यूनतम वजन 45 किलो होना अनिवार्य है
अभिनंदन जैन ने कहा आज का दिन समर्पित है उन सभी महान रत्तदाताओ को जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रत्तदान कर अनेकों जिंदगियों को नया जीवन दिया है,
मोहम्मद जाहिद मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा रत्तदान सिर्फ एक बूंद नहीं, किसी की सांसों की उम्मीद होती है हम दिव्यांग सुशील कुमार 108 बार रत्तदान करने वाले अशफाक खान कुछ महीने पहले अपने पति बेटी को खोने वाली सीमा गुप्ता सिकंदर शाह आनंद कुशवाहा शहनाज ख़ान आदि रत्तदाताओ को हमारी संस्था उन्हें सलाम करती है ।
मीनू खान राष्ट्रीय महासचिव ने कहा मानवता की सेवा और रत्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए हमारी संस्था समर्पित है।
सभी रत्तदाताओ को फ़ूल माला पहनकर एवं एक पौधा माता पिता के नाम भेंट कर मुख्य अतिथि डॉक्टर अनु निगम डॉक्टर डीके गुप्ता द्वाराप्रभावित प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित मोहम्मद जाहिद मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन मीनू खान काजल कुशवाह वाॅलीवुड माॅडल हेमंत कुशवाह आर सेन कमलेश कुशवाहा परवेज खान सोनू चटर्जी अमजद जाफरी राजकुमार शर्मा मुकेश सेन आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जाहिद मंसूरी ने किया अंत में आभार व्यक्त मीनू खान ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *