Headlines

गुरु पूर्णिमा पर अटल सेवा संस्थान ने योग गुरु राजनारायण यादव को किया सम्मानित**

## **गुरु पूर्णिमा पर अटल सेवा संस्थान ने योग गुरु राजनारायण यादव को किया सम्मानित**

**झांसी।** अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान द्वारा योग गुरु **श्री राजनारायण यादव जी** को फूल-माला पहनाकर और उपहार भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया।

योग गुरु राजनारायण यादव प्रतिदिन अटल सेवा संस्थान के सभी सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों को योग एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराते हैं। वे **”स्वस्थ रहो, मस्त रहो और तंदुरुस्त रहो”** के प्रेरक संदेश और मिशन के साथ लगातार समाज को निरोगी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वे योग से शरीर और मन को मिलने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक भी करते हैं।

अटल सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि योग गुरु राजनारायण जी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं। संस्थान उन्हें अपना सच्चा मार्गदर्शक एवं गुरु मानता है।
इस सम्मान समारोह के दौरान अटल सेवा संस्थान के सभी साथी एवं
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *