आखिर क्या है राहुल गांधी का महिला कार्ड?

नई दिल्ली 1 अक्टूबरः पिछले चार दशको  से गुजरात मे  सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस की वापसी के लिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नया प्लान तैयार किया है। इसमे  महिलाओ  को नयी जिम्मेदारी दी जा रही है। आइये आपको राहुल के महिला कार्ड की पूरी जानकारी देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गढ़ गुजरात मे  कांग्रेस की सत्ता मे  वापसी को लेकर अपने कंधांे पर जिम्मेदारी लिये राहुल गांधी ने पिछले दिनो  दो दिन का दौरा किया था। राहुल ना केवल मंदिरो मे  गये,बल्कि उन्हांेने रोड शो के जरिये लोगो  से बात की।

राहुल गांधी ने अपने दौरे मे  युवाओ  के साथ महिलाओ  को मजबूत बनाने का मुददा भी उठाया। जानकार बता रहे हैं कि इस बार राहुल का निशाना महिला वोटरो  पर है। वो इन्हंे नये सिरे से जाग्रत करते हुये चुनावी मुहिम से जोड़ना चाहते हैं।

राहुल गांधी के इस कार्ड मे  महिलाओ  को खासी तज्जवो दी जा रही है। इसके लिये पांच महिला नेताओ  का चयन किया जा रहा है। यह महिला नेत्री अलग-अलग क्षेत्रों  मे  जाकर महिलाओ  के लिये अभियान चलाएंगी। महिलाओ  को चुनावी धारा से जोड़ने की इस मुहिम के बारे मे  कांग्रेस विंग की अध्यक्ष सुमिष्त देब ने बताया कि महिलाओ  के लिये महिलाएं ही अभियान चलाएंगी।

पूरा फोकस महिला वोटरो  के साथ संवाद बनाने का है। 2 अक्टूबर से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। यह अभियान दाहोद जिले से शुरू होगा।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी का महिलाओ  के साथ संवाद कार्यक्रम कांग्रेस को जनाधार देने मे  अहम भूमिका निभायेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *