*उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, झांसी मण्डल की नवीन स्काउट सेल का लोकार्पण*
उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, झांसी मण्डल की नवीन स्काउट सेल का लोकार्पण मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्व गाइडर श्रीमती उमा शर्मा द्वारा किया गया। यह अवसर झांसी मंडल में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
नवस्थापित स्काउट सेल झांसी मंडल में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण, समन्वय एवं प्रगति का एक सशक्त केंद्र सिद्ध होगा। यह केंद्र संगठन की गतिविधियों को नई दिशा, गति एवं प्रभावशीलता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड से जुड़े वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन की गौरवशाली परंपराओं एवं सामाजिक सरोकारों को रेखांकित किया। उपस्थित जनों ने इसे संगठनात्मक विकास और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) श्री नंदीश शुक्ला, जिला आयुक्त (स्काउट) श्री आशुतोष चौरसिया (वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय), जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती रश्मि गौतम (वरिष्ठ मंडल दूरसंचार एवं सिग्नल इंजीनियर), मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री एस.सी. निरंजन (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल), सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) श्री मनोज कुमार सिंह (जनसंपर्क अधिकारी, झांसी) एवं सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) श्री रविकांत नवीन (मंडल अभियंता मुख्यालय) सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।
