एक्ट्रेस रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख के पिता अरविंद बर्डे को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया

मुंबई: एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख के पिता अरविंद बर्डे को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. सौतेले पिता अरविंद बर्डे ने रिया के भारतीय पासपोर्ट जैसे भारतीय राष्ट्रीयता के दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी. बता दें कि रिया बर्डे ने राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म प्रोडक्शन हॉटशॉट्स और कई अन्य एडल्ट फिल्मों में काम किया है.

पुलिस जांच में पता चला कि रिया ने अपने सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि वह अरविंद बर्डे की बेटी हैं और अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं, लेकिन पुलिस जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम ‘बन्ना शेख’ है. रिया अपनी मां और भाई के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं. उनकी मां ने फिर अरविंद बर्डे से शादी कर ली और परिवार ने यह साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए कि वे भारतीय नागरिक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *