एक सफल बिजनेस मैन ने क्यों चुनी इतनी दर्दनाक मौत?

चंदौली 9 सितम्बरः एक सफल व्यापारी होने के बाद भी संजय क्वात्रा ने अपनी पत्नी के साथ सुसाइड क्यो किया? यह सवाल पुलिस को भी परेशान किये है। मुगलसराय के सैमसंग कंपनी के डीलर की लाश बेडरूम मे पत्नी के साथ मिली। माना जा रहा है कि संजय ने पहले पत्नी को गोली मारी बाद मे खुद को भी गोली से उड़ा दिया।

पुलिस जब बेडरूम मे पहुंची,तो उसके होश उड़ गये। कमरे मे पति व पत्नी की लाश पड़ी थीं। चारांे ओर खून फैला था। पुलिस का कहना है कि पड़ोसी बता रहे थे कि संजय का अपनी पत्नी सोनिया क्वात्रा से मनमुटाव चल रहा था। यह मनमुटाव मौत के परिणति के रूप मे सामने आया। संजय अपने क्षेत्र मे सफल व्यापारी माने जाते हैं।

एसपी चंदौली का मानना है कि यह मामला डिप्रेशन का हो सकता है। अभी जांच चल रही है। संजय के पास सैमसंग कंपनी की डीलरशिप के साथ करवी कोरियर कंपनी का भी काम है। फिलहाल पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *