और वो महिला से सरेआम बलात्कार करता रहा!

विशाखापत्तनम 23 अक्टूबरः इंसान की हैवानियत की हद हो गयी है। वो इतना दरिंदा होता जा रहा है कि उसे अच्छे बुरे का फर्क ही नहीं पता रह गया। विशाखापत्तनम मे  हैरान कर देने वाली वारदात सामने आयी।

यहां नशे मे  धुत युवक सड़क पर बैठी विक्षिप्त महिला के साथ सरेआम रेप करने लगा। किसी ने कुछ नहीं कहा। बाद मे  वीडियो सामने आने केबाद हंगामा मचा।

पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया। वहीं बदायूं मे  रिश्ते मे  भतीजी लगने वाली मासूम के साथ युवक ने रेप किया, मासूम की हालत गंभीर बतायी जा रही है।पुलिस के अनुसार विशाखापत्तनम मे  गंजी शिवा नामक युवक नशे की हालत मे  सड़क किनारे बैठी महिला के पास पहुंचा और उसके साथ सरेआम बलात्कार करने लगा।

सड़क पर निकल रहे लोगो  ने कुछ नहीं बोला।इस बीच किसी टैक्सी डाइवर ने घटना की वीडियो बना ली और उसे पुलिस को सौंप दिया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया।

बदायूं मे  बिनावर थाना क्षेत्र के कस्बे मे  रहने वाले एक युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। उसने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ रेप किया। बच्ची के चिल्लाने पर युवक को परिजनांे ने पकड़ लिया।

युवक को पाक्सो के तहत बंदी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *