कचरे का ढेर था या बम का गोला

नई दिल्ली 1 सितम्बरः पूर्वी दिल्ली के डंपिंग यार्ड मे कचरे के ढेर मे बन रही गैस बम के धमाके की तरह फटी, जिसने दो लोगों को लील लिया। कचरे के ढेर का एक हिस्सा कांेडली नहर मे गिरा, जिससे एक बाइक व स्कूटी सवार नहर मे समा गये।

घटना की जानकारी के बाद दमकल विभाग की गाडि़यां मौके पर पहुंच गयी। धमाका इतनी जोरदार था कि लोग भागने लगे। अब तक आठ लोगों को बाहर निकाला गया है। चश्मदीद बताते है कि बम जैसा धमाका होने से वह घबरा गये। यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है, जिस कारण कचरे का पहाड़ लोगों पर गिरा, तो वह नहर मे कूद गये।

यह डंपिंग यार्ड 70 एकड़ मे फैला हुआ है। यहां प्रतिदिन 600 गाडि़यां कचरे की आती है। बरहाल राहत काम जारी है। लोगों मे कचरे के ढहने को लेकर गुस्सा है। उन्होने कहा कि कचरे मे बनने वाली गैस को लेकर कई बार अधिकारियांे को जानकारी भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *