करारी–चिरुला रेल खंड पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते समपार फाटक अस्थायी रूप से बंद*

*करारी–चिरुला रेल खंड पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते समपार फाटक अस्थायी रूप से बंद*

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे समपार संख्या 376, रेलवे किलोमीटर संख्या 1144/27-29 (अप/डाउन एवं तृतीय लाइन), करारी-चिरुला सेक्शन के मध्य ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य दिनांक 05 मई 2026 से 09 मई 2026 तक संपन्न किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा यह कार्य सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने हेतु समपार फाटक पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में निकटवर्ती LHS 375 एवं 377 रेलवे अंडरपास का उपयोग किया जा सकता है।

रेल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *