कलयुग-पहले बहन को एक हजार मे बेचा, फिर आंखों के सामने रेप कराया

पटना 16 सितम्बरः इसे घोर कलयुग ही कहेगे कि अपनी छोटी बहन को एक हजार रूपये में बेचते हुये बड़ी बहन ने युवको  से उसका अपनी आंखों  के सामने बलात्कार कराया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। यह खौफनाक कहानी बिहार के मधुबनी जिला की है।

यहां एक लड़की का गैंगरेप के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया था। लड़की की लाश नदी से बरामद की गयी थी। पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की, तो बड़ा ही रोचक किस्सा सामने आया। पुलिस के हत्थे चढ़ी मृतका की ममेरी बहन ने सब कुछ कबूल कर लिया।

उसने बताया कि किस प्रकार वो अपनी ममेरी बहन को अपने साथ मेला घुमाने के नाम पर ले गयी। यहां उसने अपने दोस्तो  को बहन को एक हजार रूपये मे  बेच दिया। लड़की हाथ लगते ही लड़को  ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को नदी मे  फंेक दिया।

लड़की ने यह सब इसलिये किया, क्यांेकि उसके लड़को के साथ अवैध संबंध थे। लड़के उससे नयी लड़की की फरमाइश कर रहे थे। दूसरी लड़की न मिलने पर उसने अपनी बहन को ही दरिंदो  का शिकार बनवा दिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले मे  जब बड़ी बहन को बुलाया गया, तो वह किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर रही थी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की, तो वह टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी तीनो  युवको  की तलाश की जा रहीहै। फिलहाल तीनो  फरार हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *