कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश हुआ, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

*कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश हुआ, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत*

कानपुर में गुरुवार को गंगा किनारे एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है.

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक़, गर्ग एविएशन की ओर से संचालित इटली निर्मित टेकनम विमान ने क़रीब सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी.

उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद विमान कानपुर के कटरी क्षेत्र स्थित नाथापुरवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे में गुजरात निवासी इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हुई है.

पुलिस के अनुसार, सचिन भाटिया को क़रीब 3,000 घंटे का उड़ान अनुभव था.