केशवपुर धाम में सजा फूल बंगला,छप्पन भोग अर्पित कर हुई बाबा की महाआरती
*पंचकुंडीय सीताराम महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भण्डारा
झांसी।रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में केशवपुर धाम में चल रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में गुरुवार को दिव्य एवं भव्य फूल बंगला सजाया गया तथा छप्पन भोग अर्पित कर बाबा की महाआरती की गयी। बाबा बर्फानी अमरनाथ की तर्ज पर बाबा की झांकी सजाई गयी ।इस मौके पर बनारस से आये विद्वान पंडितों ने कृष्ण कुमार पटसारिया के निर्देशन में पं पुष्पेंद्र शर्मा, पं आदेश पाण्डेय ने अपने सहयोगी विद्वानों के साथ बनारस की गंगा आरती की तर्ज़ पर बाबा की महाआरती की। महोत्सव के अंतिम दिवस उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर न सिर्फ पुण्य लाभ अर्जित किया बल्कि भण्डारे का स्वादिष्ट प्रसाद पाकर पेट पूजा भी की। देर रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं का हौंसला नहीं डिगा सकी और भोर की पौ फटते ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें बाबा के दर्शनों के लिए लग गयी और लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये। सोमवार 24 अगस्त से शुरू हुये केशवपुर धाम के रजत जयंती महोत्सव का गुरुवार को अंतिम दिन था।
प्रातः कालीन वेला में पंचकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ में यज्ञाचार्य हेमंत कौशिक हरपालपुर के आचार्यत्व में विश्व-कल्याण की कामना से श्रीमती साधना बृजमोहन मिश्रा(गुरु जी) श्रीमती शालिनी एकांश मिश्रा, उर्मिला महेश कुमार साहू, प्रियंका सचिन साहू,सरिता अनूप सहगल,ममता प्रमोद गांधी,साधना आमोद किलपन, प्रगति अमित गंधी, उमा विनोद साहू बालाजी, मोहिनी सत्येंद्र सेन ग्वालियर, मधु राघवेन्द्र सेन खनियांधाना, मनीषा राहुल सोनी,खुशबू नितिन साहू,रिंकी राजू साहू, स्वाति प्रिंस अग्रवाल, जयंती राजकुमार साहू,प्रियंका राहुल शर्मा,पुष्पा दयाशंकर,राधा आशीष यादव, सीमा प्रदीप अग्रवाल, एवं रीना अजय अग्रवाल,मामा दतिया सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदिका में पूर्णाहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। तथा पार्थिव शिवलिंग का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। अंत में बृजेश नारायण अगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।मेला संरक्षक रामस्वरूप साहू शारदा हिल्स एवं मेला प्रभारी रामकुमार साहू की देखरेख में दोपहर दो बजे से भण्डारा शुरु हुआ जिसमें देर रात्रि तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर से पूर्व ही दो अलग अलग बैरियर लगाकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक कर पार्किंग में व्यवस्थित लगवाया गया जिससे अपार भीड के चलते किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई साथ ही पुलिस की मुस्तैदी के चलते पिछले बारह दिनों से अनवरत चल रहे आयोजनों में भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
*महंती मिलने पर किया स्वागत*
पं बिरजू महाराज को केशवपुर धाम के महंत पद से विभूषित होने पर बजरंग संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने धाम पर पहुंच कर उनका माला शाल श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष किशनलाल कुशवाहा, प्रभु दयाल साहू, रामस्वरूप साहू, संतोष राय, जितेन्द्र साहू, राजू साहू आदि मौजूद रहे।
*शिवलिंग विसर्जन शोभायात्रा आज*
केशवपुर धाम के महंत बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों द्वारा धाम पर बनाये गये पार्थिव शिवलिंग की विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार 4 सितम्बर को प्रात:10 से उनाव बालाजी हेतु प्रस्थान करेगी। बालाजी पहुंचकर पवित्र नदी में पार्थिव शिवलिंग विसर्जन करने के उपरांत सूर्य मंदिर में भण्डारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
