*कोंच(जालौन)*। अपने गांव से उरई जा रहे युवक के लापता हो जाने से परिवार परेशान है लापता हुए युवक के पिता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किये जाने की गुहार लगाई है मिली जानकारी में कोंच
कोतवाली के ग्राम मनोहरी निवासी राजमिस्त्री सरमन लाल कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उस का पुत्र रामकुमार बीती 22 जून की सुबह 7 बजे उरई जाने की बात कह कर अपने घर से निकला था। 23 जून की दोपहर 12 बजे तक उसका मोबाइल नंबर चालू रहा लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है। काफी परेशान सरमन ने बताया कि किसी अनहोनी के डर से उसने पुत्र की सभी संभावित स्थानों से लेकर नाते रिश्तेदारी में खोज बीन की लेकिन तीन दिन हो जाने के बाद भी मेरे पुत्र का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता रामकुमार की तलाश में जानकारी करने में जुट गई है।
🔰🔰🔰🔰🔰
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कोंच; अपने घर से निकला युवक लापता हुआ
