*कोंच(जालौन)*। जिले के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सबसे पहले कोतवाली कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय में तैनात मुंशी से अभिलेखों के बारे में जानकारी की और उन्होंने हिस्ट्री शीटर रजिस्टर को चेक किया और हिस्ट्री शीटर के बारे में जानकारी ली इसके बाद पुलिस अधीक्षक महिला हेल्प डेस्क सेंटर पर पहुंचे और मिशन शक्ति से जुड़ी महिला कांस्टेबिल से महिला मिशन शक्ति से जुड़ी जान कारी ली इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क का। निरीक्षण किया और उन्होंने साइबर से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में बने हवालात को देखा जहां कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिये पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया है कि निरीक्षण में कोई ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली है उन्होंने निर्देश दिए कि कोतवाली में जरूरी अभिलेखों का रखरखाव ठीक किया जावे जो विवेचक अपनी अपनी विवेचनाओ को समय से निस्तारण करे विवेचनाओं में किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिये कि बाँछित अभियुक्तों जल्द गिरफ्तार करें पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रिक्रूट आरक्षियो से भी संवाद किया और उन्हें अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु प्रोत्साहित किया और अच्छा कार्य करने की बात कही उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर पुलिस कड़ी चौकसी रखे साथ ही शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें इस अवसर पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव एसएसआई विमलेश कुमार यादव खेड़ा चौकी के प्रभारी शिवनारायण वर्मा मंडी चौकी के प्रभारी भीष्म पाल सिंह सुरई चौकी के प्रभारी अभिषेक सिंह सागर चौकी के प्रभारी सुमित पांडेय सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा राजेश यादव शिवम परमार ब्रज राज सिंह दिवान अभिषेक भदोरिया सिपाही अनिल कुमार प्रदीप कुमार दीपक कुमार सत्येंद्र सिंह धीरज कुमार भूपेंद्र सिंह अभिषेक पाल रामू गुर्जर धर्मराज सिंह उपेंद्र सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रह।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कोंच; पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया
