कोंच: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच समर कैंप का समापन हुआ

▪️_*विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल का पांच दिवसीय समर कैंप ‘इगनाईट 1.0’ संपन्न*_

••

*कोंच।* विवेकानन्द द ग्लोबल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय विशेष समर कैंप ‘इगनाईट 1.0’ का मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ समापन हो गया। 14 से 19 मई तक चले इस समर कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए क्ले आर्ट, पेबल स्टोन आर्ट, क्राफ्ट गतिविधियां, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास गतिविधियां और विभिन्न रचनात्मक आयोजनों का संचालन किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एक्टिंग जोन में विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम विषय पर नाट्य मंचन कर सामाजिक संदेश दिया। इक्कीसवीं सदी के कौशल विकास विषय पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा में प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किए। वहीं रीक्रिएशन गेम्स के अंतर्गत इंडोर गेम्स के माध्यम से बच्चों में साइको-मोटर स्किल्स और व्यक्तित्व विकास पर कार्य किया गया। आईटी स्किल्स कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक्सेल, वर्ड फाइल, पेंट ब्रश, डिजाइनिंग, गेम डेवलपमेंट और क्यूआर कोड निर्माण का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निरंजन और प्रबंधक सुरेंद्र कुमार निरंजन ने भी सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी।

🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿🎿

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *