खौलते दूध से नहाकर की 2019 की राजनैतिक भविष्यवाणी

नई दिल्ली 22 अक्टूबरः देश मे  2019 मे  होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के सोनभद्र मे  एक बाबा ने पंरपरा के अनुसार खौलते हुये दूध से नहाने के बाद राजनैतिक भविष्यवाणी की। बाबा की माने  तो इस बार किसी की सरकार नहीं बनेगी। यानि गठबंधन का राज चलेगा?

सोनभ्रद मे  गोवर्धन पूजा के दिन बीर लोरिक  पत्थर की पूजा होती है। यह परंपरा सदियो  से  चली आ रही है। यहां बाबओ  का जमघट लगता है।

आयोजक रोशनलाल की माने , तो यह परंपरा पांच हजार साल से चली आ रही है।यहां भगवान श्रीकृष्ण ने गोबर्धन की पूजा की थी।

ऐसी परंपरा है कि खौलते दूध से पुजारी एवं यजमान नहाते हैं। दूध से केवल वही जलता है, तो बेईमान होता है। ईमानदारो  को कुछ नहीं होता।

इस पूजा मे  सपा के कई बड़े नेता शामिल हुये, इससे माहौल राजनैतिक हो गया। सपा के पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा व जिलाध्यक्ष विजय यादव भी थे। इस बीच पुजारी ने नहाने के बाद भविष्यवाणी की। पुजारी ने कहा कि 2019 मे  किसी दल की सरकार नहीं बनेगी। गठबंधन की सरकार बनेगी।

बरहाल, पुजारी की यह भविष्यवाणी तो आने वाले दिनो मे  सच या झूठ के पलड़े पर तुलेगी, लेकिन यह तय है कि इस तरह के आयोजन मे  लोग श्रद्वा के भाव मे  सब कुछ शामिल कर लेते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *