छात्रा से छेड़खानी करता आशिक कैमरे मे कैद हुआ

नई दिल्ली 26 सितम्बरः मप्र के शिवपुरी मे  एक आशिक छात्रा के साथ छेड़खानी करते समय कैमरे में कैद हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार कक्षा 8 की छात्रा कोचिंग जा रही थी। वह साइकिल पर सवार थी। रास्ते मे  उसे दो मनचले मिले। उन्हांेने छात्रा को रोका और छेड़खानी करने लगे।

छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसे साइकिल से गिरा दिया। कैमरे मे  साफ दिख रहा है कि किस प्रकार छात्रा मनचले का विरोध कर रही है, जबकि मनचला छात्रा को जकड़े हुये है।

पुलिस का कहना है कि अभी हमारे पास शिकायत  नहीं आयी है। कुछ लोगांे ने छेड़खानी का वीडियो बना लिया। इसमे  दो लोग नजर आ रहे हैं। एक छात्रा को दबोचे हुये है, जबकि दूसरा पास मे  खड़ा है। बरहाल, छात्रा से छेड़खानी की इस घटना से शिवपुरी मे  हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *