जानिए इस सप्ताह क्या कह रहा आपका सप्‍ताहिक राशिफल

झाँसी। जानिए इस सप्ताह क्या कह रहा आपका सप्‍ताहिक राशिफल। आप अपना राशिफल स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

 

मेष- अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण बनायें रखें इस समय कुछ लोग अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण बनायें रखें वरना किसी की बुरी संगत में आकर हानि उठज्ञ सकते हो। कुछ लोग परिवार के सदस्यों के साथ दूर की यात्रा कर सकते है। आप-अपनी आय व व्यय का लेखा-जोखा बनायें रखें जिससे हिसाब करना आसान रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। महिलायें अनजाने लोगों से अधिक मेल-मिलाप न करें।

वृष-निजी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी यह सप्ताह आपके जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालेगा। सारी विघ्न-बाधाओं को पार करते हुये आप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। कुछ लोगों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्रदान होगा। निजी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। अनावश्यक खार्चो पर विराम लग सकताा है। महिलायें अपनी मित्रों के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी। छात्रों को जोखिम भरे कार्यो को करने से बचना होगा।

मिथुन-स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। साकारात्मक सोंच रखने से आपकी कुछ समस्याओं का निराकरण हो सकता है। सन्तान से सम्बन्धित किसी विवाद में न पड़े। नयें व्यक्तियों के साथ मधुरता स्थापित होगी जिससे कुछ योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है। लम्बित पड़े कार्यो में आशा के अनुरूप सफलता मिलने के आसार नजर आ रहें है। महिलाओं को मजबूरी में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना पड़ सकता है।

कर्क-ह्रदय की मिठास बनायें रखना इस वक्त मन की स्वच्छता व ह्रदय की मिठास बनायें रखना आपके लिए अति आवश्यक है। आपकी स्वतन्त्र विचारधारा मुश्किलों को आसान कर देगी। बिना मॉगे राय देना आपके लिए हितकर नहीं है। जीवन साथी के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाये। कोई हुयी चीज मिलने के आसार है। महिलायें शन्ति का अनुभव करेगी

सिंह-राय-मशविरा लेकर ही कार्य प्रारम्भ करें इस सप्ताह कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते है, जिन्हें करने की इच्छा न हो। नयें विषयों पर राय-मशविरा लेकर ही कार्य प्रारम्भ करें कुछ लोगों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मुद्दों पर इस समय विशेष ध्यानद देने की आवश्यकता है वरना बजट गड़बड़ा सकता है। अपने जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी। महिलायें इश्क मिजाज लोगों से दूरी बनायें रखें।

कन्या- पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना कार्य स्थल पर कई तरह के लोग होते है। सभी लोंगो के साथ सामंजस्य बनायें अन्यथा सहकर्मियों के साथ खटपट हो सकती है। समय का प्रबन्धन जितना अच्छा कर लेंगे जीवन उतना ही खुशहाल गुजरेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। छात्रों को वही काम करने चाहिए, जिनसे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आये। महिलायें अपने गुस्से को मैनेज करें वरना योजनाओं पर

तुला-जॉब वाली महिलाओं के लिये अच्छे अवसर इस समय कुछ लोगों को नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। आप यह न सोंचे कि आपकी किस गलती के कारण यह मुश्किल पैदा हुयी है। आपको यह सोचना है कि इससे कैसे निपटा जाए। पड़ोसियों से बेहतर सम्बन्ध रखने से मानसिक उर्जा में वृद्धि होगी अन्यथा आप व्यर्थ की बातों में उलझे रहेंगे। जॉब वाली महिलाओं के लिये अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे।

वृश्चिक-आपकी असमंजस वाली स्थिति इस सप्ताह आपकी असमंजस वाली स्थिति इस सप्ताह आपको मुसीबत में डाल सकती है, अतः इस पे नियन्त्रण करने का प्रयास करें। सुनियोजित तरीके से किये गये प्रयास सफल होंगे। व्यर्थ की बातों पर क्रोध करना उचित नहीं है, इससे आपकी छवि धूमिल हो सकती है। मित्रों के साथ अत्यधिक समय न बितायें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। महिलायें खट्टी चीजों से परहेज करें।

धनु-राजनैतिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत होने के संकेत इस सप्ताह कुछ लोगों की मनः स्थिति अनियन्त्रित हो सकती है। राजनैतिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत होने के संकेत है। धैर्य व साहस आपकी पहचान इसे बरकरार बनायें रखना अतिआवश्यक है। सन्तान के साथ अत्यधिक वार्तालाप न ही करें। छात्रों को अपने गुस्से पर काबू पाना होगा अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। महिलायें अपनी बात को कहने की हिम्मत नहीं जुटा पायेंगी।

मकर-परिश्रम का कोई विकल्प नहीं इस वक्त आप-अपने अतीत को वर्तमान में मिलाने का प्रयास न करें अन्यथा समस्यायें बढ़ती रहेंगी। किसी को परखना है, तो उसके सम्बन्धों के बारें में पता लगायें तभी उसकी वास्तविकता सामने आयेंगी। कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। धन के मामलें में यह सप्ताह ठीक रहेगा

कुम्भ- परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा कुछ लोगों के जीवन में परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहेगा। अपने लोगों से सहयोग मिलने के आसार है। कुछ लोगों को नींद न आने के कारण मन में अवसाद की स्थिति आ सकती है। अचानक किसी कारणवश स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति इस समय विशेष सावधानी बनायें रखने की जरूरत है वरना रोग की चपेट में आ सकते है। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है। महिलायें अपने हितों की रक्षा करें।

मीन- परिवार में वैचारिक मतभेद इस समय विवाहित लोगों को अपने जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आप जो कुछ भी करेगे इस समय आपको लाभ ही लाभ होगा। सर्दी से सम्बन्धित रोगों से सावधान रहना होगा। किसी नये कार्य को शुरू न करें अन्यथा बाधायें आ सकती है। परिवार में वैचारिक मतभेद बना रहेगा। आपको अपने सीनियर से बर्ताव अच्छा रखना होगा अन्यथा बाद में आपको आत्मग्लानि होगी। महिलाओं की दिनचर्या में बदलाव आ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *