*जीएसटी के पाँच बड़े फैसलों का व्यापारियों ने किया स्वागत, लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी*
झांसी। आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर कैट के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आज जीएसटी काउंसिल की विशेष बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा व्यापारिक हित में लिए गए पाँच बड़े फैसलों का व्यापारियों ने हार्दिक स्वागत किया।
व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को रिफंड में काफी कठिनाई आती थी, अब नए फैसले के अनुसार व्यापारियों को रिफंड 17 दिन के भीतर मिल जाएगा। इसी प्रकार जीएसटी में व्यापारियों की गिरफ्तारी का प्रावधान था, जिसे आज समाप्त कर दिया गया है, इस पर व्यापारियों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक में बताया गया कि अब 5 करोड़ रुपये से ऊपर की कर चोरी पर ही आपराधिक मामला दर्ज होगा, इस निर्णय से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि आपूर्तिकर्ता कर जमा नहीं करता है तो उसका इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) नहीं रोका जाएगा। पाँचवें और अंतिम निर्णय में व्यापारियों के लिए पंजीकरण को भी आसान कर दिया गया है और अब बायोमेट्रिक आधार सत्यापन से ही पंजीकरण हो जाएगा।
इन पाँचों बिंदुओं पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुलदीप सिंह दांगी, दिलीप अग्रवाल, अरुण गुप्ता, संजय सर्राफ, राजेश बिरथरे, पंकज शुक्ला, अभिषेक सोनकिया, संजय चड्ढा, कृष्णा राय, सोनू उपाध्याय, सौरभ हयारण, अंकित खत्री, अंकुर बट्टा, महेंद्र द्विवेदी, शालिग्राम राय, प्रदीप गुप्ता, प्रभु दयाल साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन डॉ. विवेक बाजपेई ने किया एवं आभार रिंकू राय ने व्यक्त किया।
धन्यवाद।
*संजय पटवारी*
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
