झाँसी- धीरे-धीरे चुनावी माहौल बना रहे सभासद प्रत्याशी

झांसी: किसी दल को अपने नेता की लहर, तो किसी को अपनी पार्टी की नीतियो की। किसी को अपने वजूद पर भरोसा। यानि निकाय चुनाव के लिए चुनावी तैयारियो मे जुटे भावी प्रत्याशी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुये जनता के बीच हैं।

कांटे के मुकाबला माने जाने वाले निकाय चुनाव जितने राजनैतिक दलो  के लिए मायने रखते हैं, उतने ही चुनाव मे  परीक्षा देने को बेताव भावी प्रत्याशी  ।

भाजपा, कांग्रेस, सपा मे दावेदारो  की संख्या अपेक्षा से कहीं ज्यादा है। यहां दावेदार सैकड़ांे की संख्या मे हैं। टिकट की दावेदारी के लिए कुछ लोगो  ने जुगाड़ और आवेदन तो कर ही दिया है।

अपनी रणनीति को पुख्ता बनाने और मैदान मे  कूदने के लिए तैयारी मे  जुटा है। चाहे वह सामाजिक सम्मेलन के जरिए अपना दम दिखा रहा हो या फिर बड़े नेताओ  के सहारे मैदान मारने की फिराक। इन भावी प्रत्याषियो  ने जनता के बीच जाने की पूरी तैयारी कर ली है। किस गली मे  कैसे जाना है, यह तय हो गया है। कोई अभी से गली-गली घूमने लगा है, तो कोई लोगो  से सीधे मुलाकात करने मे  व्यस्त है। अपनी उपलब्धियो के साथ क्या-क्या करेगे, इसका भी खाका तैयार कर लिया गया है।

अभी समर्थको की टोली तैयार करने का काम चल रहा है। चुनाव मे प्रत्याशी डगर-डगर चलने मे पड़ाव के रूप मे  समारोह, सम्मान, बैठके और कार्यकर्ता जैसे गढ़ांे को मजबूत कर रहे हैं। जल्द ही गलियो  मे घूमते नजर आने वाले प्रत्याषी एक दूसरे की लहर को न केवल नकारेंगे, बल्कि कहेगे कि हमसे बेहतर कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *