Headlines

झाँसी मंडल के टिकट जांच कर्मियों ने रचा इतिहास, वर्ष 2025-26 में अर्जित किया रिकॉर्ड राजस्व* *वाणिज्य शील्ड प्राप्ति में टिकट जांच स्टाफ की अहम भूमिका, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह एवं सहभोज आयोजित*

*झाँसी मंडल के टिकट जांच कर्मियों ने रचा इतिहास, वर्ष 2025-26 में अर्जित किया रिकॉर्ड राजस्व*
*वाणिज्य शील्ड प्राप्ति में टिकट जांच स्टाफ की अहम भूमिका, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह एवं सहभोज आयोजित*

उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में टिकट जांच राजस्व अर्जन के क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में टिकट जांच कर्मियों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, जिसका महत्वपूर्ण योगदान मंडल को जोन स्तर पर प्राप्त *वाणिज्य शील्ड* में रहा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, झाँसी में टिकट जांच कर्मियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री नीरज भटनागर, जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने संबोधन में टिकट जांच स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं कठिन परिस्थितियों में भी राजस्व संरक्षण हेतु किए गए अथक प्रयासों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि झाँसी मंडल को उत्तर मध्य रेलवे में सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य शील्ड प्राप्त होना पूरे वाणिज्य विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि टिकट जांच कर्मियों की सतत मेहनत, सजगता एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी है। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री एम.एल. मीणा, श्री के.पी. आर्मो, श्री अशोक त्रिपाठी, श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री नवीन व्यास, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री संजय सिंह, श्री अब्दुल अजीज, श्री जमशेर खान, श्री नीरज वर्मा, श्री संजय खरे, श्री महेंद्र सिंह पटेल, श्री अरुण सचान, सुश्री नाजिया सहित बड़ी संख्या में टिकट जांच स्टाफ उपस्थित रहा।

यह आयोजन न केवल कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान था, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *