Headlines

झाँसी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मनोनयन, चार चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी

झाँसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के चिकित्सा प्रकोष्ठ में जनपद झाँसी के अंतर्गत संगठनात्मक विस्तार करते हुए चार चिकित्सकों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की सहमति से की गई इन नियुक्तियों की घोषणा जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे ने की।

मनोनयन के तहत डॉ. श्रीधर शुक्ला को जिला प्रभारी, डॉ. देवेश रावत को जिलाध्यक्ष, डॉ. गौरव बाजपेयी को महानगर अध्यक्ष तथा डॉ. मोहित तिवारी को महानगर प्रभारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ झाँसी का दायित्व सौंपा गया है।

पं. संजय दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने चिकित्सकीय अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *