झांसीः दावेदारो की सोशल मीडिया पर सगरर्गी

झांसीः मेयर पद के लिये दावेदार इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। कोई सीधे-सीधे अपनी पोस्ट डाल रहा, तो कोई अपने समर्थको  के जरिये संदेश दे रहा। अपनी बात लोगो  तक पहुंचाने मे  सोशल मीडिया कारगर साबित हो रहा है।

निकाय चुनाव की रणभेरी बज  चुकी है। सभासद और महापौर के लिये प्रत्याशी कमर कसकर मैदान मे  हैं। फिलहाल जुगत लगाने का काम चल रहा है। दावेदार राजनैतिक दलो  के आकाओ  की शरण मे  है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर कमान संभाले हैं।

भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा की ओर से दावेदारो  ने सोशल मीडिया मैनेजमंेट का जिम्मा अपने वफादारो  को सौंप रखा है। यह लोग दावेदारो  की छवि के साथ उनकी पुख्ता दावेदारी का दम भर रहे हैं।

अब तक दावेदारो मे  सैकड़ांे नाम सामने आये हैं। इनमें संजीव ऋंगीऋषि, संतोष सोनी, राकेश गुप्ता, रामतीर्थ सिंघल, अनूप अग्रवाल, चन्द्रभान राय,प्रदीप सरावगी, अमित साहू, जगदीश साहू, संजय पटवारी, मन मोहन गेड़ा, चन्द्रशेखर तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, मनोज गुप्ता, नरेन्द्र झां, कपिल रेजा, डमडम महाराज, हर भजन साहू, अजय सूद, अर्जुन यादव, प्रतिपाल सिंह दाउ, राजेश यादव, राहुल रिछारिया, सुधांशु त्रिपाठी,फूलचन्द्र द्विवेदी, राम कुमार अंक शास्त्री, श्रीमती सुशीला दुबे, सुधीर सिंह एड. आदि के नाम हैं। यह नाम दल और निर्दलीय मिलाकर हैं।

हालंाकि दावेदार और भी है, लेकिन जो सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे, वो यही है। इन लोगो  का अपना प्लैटफार्म है। हर दिन इनके स्टेटस बदले जा रहे हैं। उठे हजारो  हाथ, संजीव आपके साथ, सबसे अच्छा अमित भैया आदि नारो  के साथ फेसबुक, व्हाटअप आदि मे  नजर आ रहे दावेदार टिकट के लिये अपनी जुगत बैठाने मे  लगे हैं।

संजय पटवारी ने अपने को सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हुये स्वयं ही मुख्य अतिथि बनाने की नयी कला का परिचय देना शुरू किया है। वो समारोहो  मे  भाग लेने के बाद फेसबुक पर अपनी पोस्ट मे  यह लिखना नहीं भूल रहे कि उक्त समारोह मेरे मुख्य आतिथ्य मे  हुआ। यानि अपनी महिमा मंडन खुद ही कर रहे।

इसके अलावा बसपा, सपा, कांग्रेस व भाजपा के दावेदार भी जबरदस्त तरीके से सक्रिय हैं। प्रदीप सरावगी फेसबुक से ज्यादा होर्डिग्स लगाकर लोगो  को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वो जानते हैं कि यह चुनाव उनके लिये अंतिम मौका है। आगे इस पद पर रहते हुये दावेदारी करना मुश्किल होगा।

फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर नजर आ रहे यह दावेदार कितने दिनो  तक नजर आएंगे, यह कोई नहीं जानता। अभी तो सभी अपनी-अपनी जीत और सबसे अच्छा प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *