झांसी- पुलिस के चक्कर मे 17 जानवरो की बलि चढ गई

झांसी।  मोंठ थाना क्षेत्र में बैलों से भरा कंटेनर पलट गया, जिससे उसमें भरे 17 बैलों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर में फंसे बैलों को बाहर निकाला।

बैलों से भरा कंटेनर झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। कंटेनर जब सेमरी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसे आभास हुआ कि पुलिस उसे उसका पीछा कर रही है। इस पर वह घबरा गया और उसने टोल बेरियल से निकलकर कंटेनर की रफ्तार तेज कर ली। जिससे वह अंनियत्रित हो गया। इससे पहले चालक कंटेनर को संभालता वह डिवाईट तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। जिससे कंटेनर में भरे 17 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल है।

यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस इससे पहले मौके पर पहुंचती चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कंटेनर को खोला तो दंग रह गई। कंटेनर में भारी संख्या में बैल भरे हुए थे। कंटेनर खुलते ही बैलों में भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार 5 बैल घायल बताये जा रहे है। जब जबकि अन्य भाग गये। मृत बैलों को सुपुर्दगी में लेकर कार्रवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *