झांसी-भाजपाईयों ने सिंघल के नामांकन मे भरी हुंकार

झांसीः आज भाजपा के मेयर और सभासद प्रत्याशियो  ने पूरे लाव लश्कर के साथ नामांकन किया। भीड़, जोश और बुलंद इरादो को प्रदर्शित करने मे  विधायक रवि शर्मा ने अपने मैनेजमेट दक्षता का परिचय देते हुये अधिकांश भाजपाईयो  को मंच तले ला दिया, लेकिन निगाहे प्रदीप सरावगी को ढूंढती रहीं!

पिछले कुछ दिनो  से भाजपा की सस्पंेस फिल्म जब समाप्त हुयी, तो दर्शक बनी जनता के सामने कई ऐसे चेहरे आये, जिन्हे देखने के बाद सभी चैंक गये। पहला सरप्राइज मेयर प्रत्याशी के रूप मे  आया।

अधिकांश लोग मान कर चल रहे थे कि प्रदीप सरावगी, संतोष गुप्ता, संजीव ऋंगीऋषि मे  से किसी एक को टिकट मिल सकता है, लेकिन पार्टी ने रामतीर्थ सिंघल को मैदान मे  उतार कर सभी को चैंका दिया।

आज नामांकन का आखिरी दिन था। मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के कुनबे को जोरदार बनाने के लिये विधायक रवि शर्मा ने अपने कंधे पर कमान को रखा। मैनेजमंेट गुरू बने जा रहे रवि की पहली हुकार लगभग सफल रही।

उन्हांेने विरोधियो  ही नहीं, अपनो  को भी संदेश दिया कि भाजपा का नगर मे  जनाधार कैसा हो सकता है।

नामांकन मे  अधिकांश भाजपाई चेहरे दिखे। इनमे  वो लोग भी शामिल रहे, जो टिकट की दावेदारी कर रहे थे। मसलन, मन मोहन गेड़ा। हां, संजीव श्रृंगीऋषि और प्रदीप सरावगी की कमी को लेकर लोग कयास लगाते रहे। दोपहर तक इन चेहरो  को देखने के लिये लोगो मे  उत्सुकता रही।

अब पता नहीं बाद मे यह लोग आये या नहीं। बरहाल, नामांकन में दिखे दम के बाद यह सवाल उठ रहा है कि अंदर खाने का विरोध कब समाप्त होगा?

आज भाजपाईयो  मे  उत्साह देखने को मिला। विधायक ने नामांकन जुलूस मे  कदमताल की। उन्हांेने संबोधन भी दिया।

इस अवसर पर श्रीमती किरन वर्मा, चन्द्रभान राय, डा. कंचन जायसवाल, रानू देवलिया, बंटू मिश्रा, जगदीश साहू, संजय दुबे सहित सैकड़ांे भाजपाई मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *