*झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री अनुराग शर्मा के समर्थन में सीपरी बाजार, झांसी क्षेत्र में विशाल जन संपर्क कार्यक्रम, श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट, अयोध्या व राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के अनेक पदाधिकारी हुए शामिल।*
झांसी, लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अनुराग शर्मा के समर्थन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में सीपरी बाजार, झांसी क्षेत्र में विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट, अयोध्या के राष्ट्रीय संरक्षक व राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया”, श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय सह संयोजक व राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नवीन चंद्र शुक्ला सहित राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन व श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसंपर्क कार्यक्रम में श्री अनुराग शर्मा के साथ सभी उपस्थित पदाधिकारियों व क्षेत्र वासियों ने सीपरी बाजार क्षेत्र में घर-घर व दुकान–दुकान पर जाकर श्री अनुराग शर्मा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। जनसंपर्क यात्रा का जगह-जगह व्यापारियों व क्षेत्र वासियों ने माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में मेयर श्री बिहारी लाल आर्य, सांसद जी की पत्नी श्रीमती पूनम शर्मा, सांसद जी की बहन श्रीमती शालिनी भार्गव, पूर्व मंत्री श्री रवींद्र शुक्ला, सदर विधायक श्री रवि शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हेमंत परिहार, पावर ग्रिड कारपोरेशन के स्वतंत्र निदेशक श्री राम नरेश तिवारी, पराग दुग्ध संघ के झांसी मंडल के सभापति श्री प्रदीप सरावगी, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री गौरव तिवारी, प्रदेश मंत्री श्री अरविंद गाडगे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह, नगर अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुशवाहा सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन व श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।