तीन दिवसीय सिंधी भाषा,साहित्य व संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अयोध्या व लखनऊ से पांच सितंबर को दस सदस्सीय कमेटी ओरक्षा,डबरा,दतिया व झासी शहर के भ्रमण पर निकले

तीन दिवसीय सिंधी भाषा,साहित्य व संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अयोध्या व लखनऊ से पांच सितंबर को दस सदस्सीय कमेटी ओरक्षा,डबरा,दतिया व झासी शहर के भ्रमण पर निकले, झासी के सिंधी पंचायत भवन मे रविवार को पहुंचे सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने कहा कि सिंधु एकता मंच पूरे देश मे सिंधियत का प्रचार प्रसार कर रही है उन्होने कहा कि आज की युवा पीढी अपने घर परिवार मे सिंधी भाषा का प्रयोग करे अपने सिंधी साहित्य को पढे व प्राचीन सिंधी त्योहार मनाए ताकि सिंधी संस्कृति जिवित रहे सिंधी समाज के प्रभु झूलेलाल ईष्ट देवता है समाज के लोग पूरे देश मे प्रभु झूलेलाल की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मार्च व अप्रैल माह मे संकल्प व सिंधियत दिवस के रुप मनाते हैं पंचायत भवन मे पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी ने अपनी टीम के सदस्यो जय किशन फबयानी,अजय कुकरेजा,आकाश खियानी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री ओमी का शाल ओढाकर स्वागत किया साथ ही साथ अयोध्या व लखनऊ से आई पूरी टीम का स्वागत किया गया अयोध्या व लखनऊ के सदस्यो ने अध्यक्ष श्री हासानी व सदस्यो को रामलला का चित्र भेट किया व शाल ओढायी भ्रमण मे संजय सावलानी, दिलीप बजाज, दीपक सावलानी, केशव मदान, सतीश मंध्यान, पंकज रामानी, हरीश सावलानी, मनोज हासानी व संजय लालवानी शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *