दफनाया आदमी, खोदा तो निकला कुत्ता!

लखनउ 12 सितम्बरः क्या कभी ऐसा हो सकता है कि नीम का बीज रोपा जाए और पौधा पीपल का निकल आए। ऐसा होता नहीं है। इसी तरह सहारनपुर मे  एक अजीब हादसा सामने आया। यहां आदमी  के दफनाएं जाने की सूचना के बाद जब खुदाई की गयी, तो वहां कुत्ता निकला। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।

कोतवाली क्षेत्र के डिफंेस कालोनी मे  रहने वाली कविता ने रात मे  खेत मे  किसी व्यक्ति को दफनाये जाने की सूचना पुलिस को दी। कविता को आशंका थी कि मृतक की हत्या न की गयी हो। कविता की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस को बताये गये खेत मे  खुदाई के काम के लिये मजदूर बुलाने पड़े। महिला के द्वारा बताये गये स्थान पर जब पुलिस ने खुदाई करायी, तो नजारा देखकर लोग दंग रह गये। कब्र मे  से इंसान की लाश की जगह कुत्ते की लाश निकली।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि महिला ने आदमी के दफन किये जाने की सूचना दी थी। इस पर खुदाई करायी गयी। कब्र मे  मृत कुत्ता निकला। आगे की जांच की जा रही है। लोगो  का कहना है कि  यह महिला का भ्रम भी हो  सकता हे। वास्तव मे  कुत्ते को हीदफन किया गया हो?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *