दो बच्चों को कमर मे बांधकर नदी मे कूदी मां, मौत

लखनउ 10 सितम्बरः बनारस मे एक दुखद घटना सामने आयी है। यहां एक महिला ने पति के साथ हुये विवाद के बाद अपने दो बच्चों  के साथ खुदकुशी कर ली। एक बच्ची को पुलिस ने बचा लिया। घटना के बाद से गाव मे  सन्नाटा पसरा है। घर मे  चीखपुर मची है।

बताया जा रहा है कि शिवपुर गांव मे रहने वाला हरिश्चन्द्र आपे चलाता है। उसकी पत्नी बेबी गुप्ता से अदलपुरा मंदिर जाने को लेकर विवाद हो गया। महिला इतने गुस्से मे  आ गयी कि उसने अपने 12 साल के बेटे यश व 10 साल की सृष्टि को लेकर मंदिर चली गयी।

मंदिर जाने के बाद वह घोड़ा घाट पहुंची और उसने अपने दोनों  बच्चों  को कमर मे  बांधा। इसके बाद नदी मे छलांग लगा दी। महिला के नदी मे  कूदने की जानकारी होने पर अदलपुरा निवासी माता प्रसाद व अन्य ने नदी मे  छलांग लगा दी। उन्होने  मां और बेटी को बाहर निकाला। जबकि बेटा नदी मे  बह गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। बेटी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बेटा का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। यश का पता लगाने के लिये गोताखोरो  की मदद ली जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *