ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीओ सिटी प्रिया सिंह जी का सम्मान*

*ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीओ सिटी प्रिया सिंह जी का सम्मान*

*श्री गोपीनाथ जी मंदिर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, धर्माचार्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन के प्रयासों को सराहा*

*झांसी, 24 अक्टूबर 2026*

शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिमा विसर्जन जुलूसों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे की तेज आवाज पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए झांसी जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सीओ सिटी आदरणीय प्रिया सिंह जी का श्री गोपीनाथ जी मंदिर, गुसांईपुरा, झांसी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित धर्माचार्यों, वरिष्ठ नागरिकों एवं श्री दुर्गा उत्सव महासमिति (पंजीकृत) झांसी ने उनके प्रयासों को जनहित में सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिली और आमजन को काफी राहत मिली।

वक्ताओं ने कहा कि त्योहारों के दौरान धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का सम्मान बनाए रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों और डीजे की आवाज निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप सीमित रखना आवश्यक है। सीओ सिटी प्रिया सिंह के निर्देशों एवं प्रयासों के फलस्वरूप विसर्जन जुलूसों में ध्वनि स्तर नियंत्रित रखने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों, महिलाओं तथा अन्य नागरिकों को राहत मिली। साथ ही पुराने मकानों एवं ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की इमारतों को तेज ध्वनि और कंपन से होने वाली संभावित परेशानी को कम करने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण रही।

गणेश उत्सव के दौरान की तेज आवाज से होने वाली जनहानि और ध्वनि प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम की दुर्गा उत्सव महासमिति ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी धर्मों के जुलूसों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का इसी प्रकार पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, धर्माचार्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश शासन को आश्वस्त किया कि जनहित, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए वे सदैव प्रशासन का सहयोग करेंगे।

पुलिस प्रशासन की इस सख्ती का असर नवरात्रि के दौरान भी देखने को मिला। इस बार डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप बजाए गए और उनकी संख्या भी अपेक्षाकृत कम रही। इससे धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने में मदद मिली। महिला अधिकारी होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी का दृढ़ता से निर्वहन करते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था और जनहित को प्राथमिकता दी।

समारोह में जिला धर्माचार्य झांसी महंत श्री विष्णु दत्त स्वामी जी ने सीओ सिटी प्रिया सिंह जी को श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, वहीं श्रीमती सुशीला देवी, शशी शर्मा एवं नेहा स्वामी आदि ने शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर तथा स्वस्ति तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री श्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री विनोद अवस्थी, यात्रा प्रभारी श्री पीयूष रावत, श्री नरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, अनूप शर्मा, सोमदत्त स्वामी, बादशाह सरकार, तिवारी, विमल दुबे, शिवोम, विपुल, राजकुमार गोस्वामी, अशोक साहू, नीरज, अमित माहौर, अनूप सहगल, नीरज कुशवाहा, अंकित पटेल, कमल कपूर, वरुण कोहली, रोहित पांडे, मनीष तिवारी,गजानन खालवरकर, मुकेश अग्रवाल,रवीश त्रिपाठी, जयदीप खरे,अजय मिश्रा, अमित चिरवारिया, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी , अभिषेक साहू, पवन गुप्ता, मार्तंड स्वामी, पुरुकेश अमरया, राजीव तिवारी ,अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, एडवोकेट हेमंत राव, राहुल साहू , प्रहलाद साहू ………………….……………………………..
सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महंत मार्तंड दत्त स्वामी जी ने किया तथा आभार बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन (पंजीकृत) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री विवेक दत्त स्वामी एडवोकेट ने किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी इसी प्रकार सजगता, सतर्कता एवं जनहित की भावना के साथ कार्य करते रहें और नागरिक भी नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें, तो शहर में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन का वातावरण और अधिक मजबूत होगा। धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना समाज के प्रत्येक वर्ग की साझा जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *