काठमांडू। नेपाल के बागमती प्रांत में बुधवार तड़के भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और वह नदी में गिर गई। बस के नदी में गिर जाने से एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नेपाल के दैनिक समाचारपत्र ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक काठमांडू जा रही यात्री बस पर घाटबेसी इलाके में चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वह त्रिशूली नदी में गिर गई।
*लखनऊ*
*सीएम ने मुआवजे से छूटे किसानों को बड़ी राहत दी, फसल प्रभावित किसानों के लिए धनराशि जारी की.*
मुख्यमंत्री योगी ने 83.13 करोड़ रुपये जारी किये
52 जिलों के प्रभावित किसानों के लिए धनराशि जारी
खराब हुई थी फसल, क्षतिपूर्ति से छूटे थे किसान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब मिलेगा मुआवजा
तकनीकी कारणों से मुआवजे के लाभ से छूट गये थे अन्नदाता
वर्ष 2021-22, वर्ष 2022-23 में नहीं मिला था मुआवजा