झांसी: पति और पत्नी के बीच चल रहा विवाद जब पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस पति को थाने ले गयी। पति थाने से छूटा, तो उसने पति पर कहर बरपा दिया।
पति की मार से पत्नी लहूलुहान हो गयी। यह घटना रक्सा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली पुष्पा का अपने पति संजय से आये दिन विवाद होता रहता है। संजय कई बार दूसरो के बहकावे मे पुलिस से शिकायत कर चुका है। बीते रोज पुलिस को पत्नी पुष्पा ने शिकायत की। इस पर पुलिस उसे थाने ले गयी। यहां पुलिस ने मारपीट न करने की हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
घर का विवाद थाने मे पहुंचने के बाद संजय का पारा चढ़ गया। उसने पुष्पा की जमकर मारपीट की। इससे वह लहूलुहान हो गयी। घायल पुष्पा का उपचार कराया गया।
अब पुलिस पति के खिलाफ जांच करते हुये उसे सबक सिखाने की तैयारी कर रही है।